Home छत्तीसगढ़ छत्‍तीसगढ़ में एक लाख सक्रिय सदस्य बनाएगी भाजपा

छत्‍तीसगढ़ में एक लाख सक्रिय सदस्य बनाएगी भाजपा

32
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश में एक लाख सक्रिय सदस्य बनाएगी। प्रदेश में आम सदस्य बनाने के लिए 50 लाख का लक्ष्य रखा गया है। रायपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि सक्रिय सदस्यता केवल सक्रिय नेताओं व कार्यकर्ताओं को ही मिलेगी। प्रत्येक मंडल इकाई में 200 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे।निर्धारित अवधि में सदस्यता का लक्ष्य अर्जित करने, ज्यादा-से-ज्यादा प्रदेशवासियों को भाजपा की विचाधारा से जोड़ने, गली-गली और घर-घर पहुंचकर भाजपा के सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने के लिए इस अभियान को और तीव्र गति करने के लिए कार्यकर्ता जुट गए हैं।