रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना से रायकेरा गांव में सनसनी फैला कर रख दिया। गांव के माझा पारा में 80 वर्षीय बुजुर्ग और उसके दामाद की हत्या कर दी गई। जबकि बीच बचाव कर रही मृतक की बेटी गंभीर रुप से घायल है। मुआवजा राशि विवाद के चलते दोहरे हत्याकांड की आशंका पुलिस जताते हुए मृतक के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ पुलिस कर रही हैं।



