Home छत्तीसगढ़ रायपुर मरीन ड्राइव पार्किंग, लोअर-टीशर्ट में आए तो फ्री, जींस-शर्ट पहनी तो...

रायपुर मरीन ड्राइव पार्किंग, लोअर-टीशर्ट में आए तो फ्री, जींस-शर्ट पहनी तो देना होगा शुल्क

28
0

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव पर नगर निगम की नई पार्किंग व्यवस्था विवादों में घिर गई है। निगम ने दावा किया था कि सुबह-शाम टहलने आने वालों से शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन अब ‘पहनावे’ के आधार पर छूट दिए जाने का मामला सामने आया है।मौके पर तैनात कर्मचारियों के अनुसार, जो लोग लोवर और टी-शर्ट पहनकर आते हैं, उन्हें टहलने वाला मानकर पार्किंग शुल्क से छूट दी जा रही है। वहीं जींस, फॉर्मल कपड़ों या अन्य पहनावे में आने वालों को ‘मनोरंजन’ श्रेणी में रखकर उनसे शुल्क वसूला जा रहा है।