Home छत्तीसगढ़ पीडीएस के तहत दो माह सितंबर और अक्टूबर का चावल वितरण जारी...

पीडीएस के तहत दो माह सितंबर और अक्टूबर का चावल वितरण जारी राशन कार्डधारी 30 सितंबर तक ले सकते है दो माह का चावल

3
0
Burdwan Town, Purba Bardhaman District, West Bengal / India - May 05, 2020: People in a queue to collect food grains at a ration shop in Burdwan town during the lock down period due to Novel Coronavirus (COVID-19) outbreak. At Burdwan Town, Purba Bardhaman District, West Bengal, India.

रायपुर:  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रदेश के सभी 14 हजार 186 उचित मूल्य दुकानों में दो माह सिंतबर और अक्टूबर 2026 के लिए खाद्यान्न आबंटन जारी कर दिया गया है। इन उचित मूल्य दुकानों में से 9,356 (66 प्रतिशत) दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण हो गया है तथा राशनकार्डधारियों को उक्त दो माह के चावल वितरण जारी है। राशनकार्डधारी कोई भी उचित मूल्य की दुकानों से दो माह का चावल 30 सितंबर तक ले सकते है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में दो माह के खाद्यान्न भण्डारण एवं वितरण का कार्य प्रचलित है। 08 सिंतबर 2026 तक खाद्यान्न 2.62 लाख राशनकार्डधारियों द्वारा खाद्यान्न का उठाव किया गया है। 30 सिंतबर 2026 तक 02 माह का खाद्यान्न वितरण पूर्ण करने हेतु सभी जिलों को निर्देश दिए गए है। राज्य शासन द्वारा दो माह के खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण की नियमित निगरानी/मॉनिटरिंग की जा रही है।