20th Rozgar Mela 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. 19 सितंबर को ये कार्यक्रम देश के कई स्थानों पर होगा.
रोजगार मेले में पीएम मोदी देंगे नियुक्ति पत्र
भारत सरकार की तरफ से 20वें रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस 20वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. 19 सितंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे ये कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के 50 हजा से ज्यादा युवाओं को उनकी नौकरी का लेटर दिया जाएगा. नौकरी पाने वालों में विभिन्न सरकारी संगठनों में नए चुने गए युवा शामिल हैं. इससे पहले भी अलग-अलग रोजगार मेलों के जरिए पीएम मोदी ने हजारों युवाओं को उनकी नौकरी का लेटर दिया है.
युवाओं से करेंगे बात
अलग-अलग नौकरियों के लिए चुने गए युवाओं से पीएम मोदी पहले बात भी करेंगे. नियुक्ति पत्र बांटे जाने से पहले ये संबोधन होगा. ये देशव्यापी रोजगार मेला देशभर में 45 अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया जाएगा. इसके तहत नव-नियुक्त अभ्यर्थी भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे. सभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी के साथ जुड़ेंगे और बातचीत भी करेंगे.
किन विभागों में मिली है नौकरियां?
राजस्व विभाग
रेल मंत्रालय
गृह मंत्रालय
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
वित्तीय सेवाएं विभाग
रक्षा मंत्रालय और अन्य विभाग
रोजगार मेले से 12 लाख से ज्यादा नौकरियां
पीआईबी की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि रोजगार मेले से सरकार युवाओं के लिए रोजगार सृजन और देश के विकास में उनकी अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है. इस 20वें रोजगार मेले के साथ ही रोजगार मेलों के माध्यम से विभिन्न विभागों और सरकारी संगठनों में लगभग 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं. आगे भी इस तरह के रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे.


