Home छत्तीसगढ़ माईलस्टोन फाउंडेशन देवपुरी रायपुर के CSR योजना के तहत जोन -10...

माईलस्टोन फाउंडेशन देवपुरी रायपुर के CSR योजना के तहत जोन -10 अध्यक्ष श्री मेघानी द्वारा सिलाई मशीन दिया गया

16
0

अमलीडीह (रायपुर) निवासी 54 वर्षीय जानकी कुकरेजा लाभान्वित 

रायपुर 26 अक्टूबर :  उत्तरदायित्व और सशक्तिकरण और सेवा की एक अनुकरणीय पहल के साथ माईलस्टोन फाउंडेशन देवपुरी रायपुर के CSR योजना के द्वारा जोन क्रमांक 10 अध्यक्ष  वार्ड क्रमांक 56 (ले. अरविंद दीक्षित वार्ड) के पार्षद के कर कमलों से ​ अमलीडीह (रायपुर) निवासी 54 वर्षीय जानकी कुकरेजा, जिनका कोई जीवन यापन का अन्य कोई  सहारा नहीं था , उनके आत्मनिर्भर जीवन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से  उन्हें सिलाई मशीन प्रदाय किया गया ।

इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य उन्हें स्वावलंबी बनाना है ताकि वे सम्मानपूर्वक अपनी आजीविका चला सकें।
​यह पुनीत कार्य में जोन क्रमांक 10 अध्यक्ष श्री सचिन मेघानी जी, वार्ड क्रमांक 56 (ले. अरविंद दीक्षित वार्ड) के पार्षद एवं माईलस्टोन फाउंडेशन से ज़िया उल हक़ , की संयुक्त उपस्थिति व सहयोग से संपन्न हुआ ।
​समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुँचाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना ही सच्ची जनसेवा है। इस अवसर पर जोन क्र. -10 में   श्रीमती उषा  राव ,  संजय , प्रशांत जगत  एवं माइलस्टोन संस्था से  मुकेश निषाद, आशुतोष ठाकुर, आदि  उपस्थित थे।