Home विदेश इस समुद्र में चाहकर भी नहीं डूब सकता कोई, इसमें नहाने से...

इस समुद्र में चाहकर भी नहीं डूब सकता कोई, इसमें नहाने से दूर हो जाती है लोगों की बीमारी!

0

आपने सुना होगा कि समंदर बहुत खतरनाक और गहरे होते हैं। समंदर में आपने कई लोगों के डूबने की घटनाएं भी सुनी होंगी। समंदर में हर कोई तैरने की हिम्मत नहीं करता। एक असली तैराक ही समंदर में तैराकी के मजे ले सकता है।

लेकिन सोचिए आपको तैरना नहीं आता और आप समंदर में चले जाएं तो क्या होगा। आप कहेंगे कि जिसको तैरना नहीं आता वो समंदर में डूब जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा समंदर भी है, जहां कोई चाहकर भी नहीं डूब सकता। अगर आपको तैरना नहीं आता तो भी आप इस समंदर में नहीं डूब सकते।

चाहकर भी नहीं डूब सकते इस समंदर में
हम बात कर रहे हैं जॉर्डन और इजराइल के बीच में स्थित डेड सी की। इस समंदर में दुनिया भर के सभी समंदर से ज्यादा खारा है। इस समंदर में आप चाहकर भी नहीं डूब सकते। दरअसल, यहां पर नमक की मात्रा इतनी ज्यादा है कि दूसरे समन्दरों के मुकाबले यहाँ 6 से 7 गुना ज्यादा नमक पाया जाता है। पानी में इतना ज्यादा नमक होने के कारण यहां कोई नहीं डूबता। इसमें पानी का बहाव नीचे से ऊपर की ओर है और यही कारण है कि इस समुद्र में सीधे लेट जाने पर आप इसमें डूब नहीं सकते। यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। interesting facts about dead sea

इस वजह से नाम पड़ा डेड सी
इस समुद्र का पानी इतना ज्यादा खारा है कि ना तो यहां कोई पेड़-पौधा है और न ही कोई घास। इस समुद्र में मछली और अन्य जीव भी नहीं पाए जाते। इसी कारण ग्रीक लेखक ने इसे डेड सी का नाम दिया था। वैसे इसे और भी कई नामों से बुलाया जाता है। हेब्रू में इसे नमक का सागर कहते हैं। वैसे तो इसको कई नामों से जाना जाता है कि लेकिन आज भी इसकी पहचान डेड सी के नाम से ही है।

मिनरल्स स्वास्थ के लिए लाभकारी
आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां लोग सिर्फ मौज मस्ती ही नहीं बल्कि इस समंदर में मौजूद मिनरल्स स्वास्थ्य के लिए भी आते हैं। ये समंदर कुदरत का एक तोहफा है जो हजारों सालों की कोशिशों के बाद बना है। इसकी इन ही खूबियों के चलते इसे 2007 में 7 न्यू वंडर्स इन द वर्ल्ड की लिस्ट में शामिल किया गया।