Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें बहुप्रतीक्षित देवपुरी-अमलीडीह मार्ग का लोकार्पण 8 अक्टूबर को

बहुप्रतीक्षित देवपुरी-अमलीडीह मार्ग का लोकार्पण 8 अक्टूबर को

0

रायपुर ,07 अक्टूबर : बहुप्रतीक्षित देवपुरी-अमलीडीह मार्ग का लोकार्पण 8 अक्टूबर को PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं श्री शिव कुमार डहरिया जी नगरीय प्रशासन मंत्री और स्थानीय विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा के कर कमलो से  सुबह 8 बजे  से 12 बजे के कार्यक्रम दौरान होगा |  कार्यक्रम का आयोजन देवपुरी देवपुरी अमलीडीह नागरिक कल्याण महासंघ  कर रहा है  , जो कि स्थानीय समस्याओ के निराकरण एवम अन्य सामाजिक गतिविधियों में सलग्न स्थानीय नागरिको का सशक्त संगठन है | देवपुरी अमलीडीह मार्ग के निर्माण हेतु महासंघ के बैनर तले स्थानीय नागरिकों , सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने  राष्ट्रीय राजमार्ग के सकरा मुहाने को चौड़ा करने और मार्ग के चौडीकरण के लिए अनेक वर्षो तक  बहुत लम्बा  संघर्ष किया है | जिसके परिणाम स्वरूप आज यह सडक बन पाई है जिससे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है |
देवपुरी अमलीडीह महासंघ के अधयक्ष श्री हेमंत ठाकुर ने बताया कि  कार्यक्रम  दिनांक 08 अक्टूबर 2023 समय  प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक स्थान को गोदड़ीवाला पूजा प्लास्टिक कुर्सी फैक्ट्री के सामने मैदान में  देवपुरी , रायपुर  आयोजित होगा | इस मार्ग के विकास एवं चौड़ी करण के लिए विधायक श्री सत्य नारायण शर्मा ने हमेशा महासंघ को समर्थन दिया है |इस कार्यक्रम में स्थानीय बच्चो का सांस्क्रतिक कार्यक्रम भी होगा  |

इस बहु प्रतीक्षित और नव निर्मित देवपुरी से अमलीडीह मार्ग का लोकार्पण  के साथ जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय सहयोगियों का नागरिक अभिन्दन स्वागत किया जाना है |इस कार्यक्रम में  श्री पंकज शर्मा जी अध्यक्ष,रायपुर जिला सहकारी बैंक (मर्या.) श्री एजाज ढेबर जी, महापौर ,रायपुर नगर निगम  श्रीमति सीमा विष्णु बारले जी पार्षद वार्ड- 53 देवपुरी,  श्रीमती संध्या नानू ठाकुर पार्षद वार्ड -52 अमलीडीह श्री हिरेन्द देवांगन जी सदस्य RDA रायपुर भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है |