Home छत्तीसगढ़ देश के 9 राज्‍यों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का...

देश के 9 राज्‍यों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD का अनुमान

54
0

मानसून के दो महीने बीत चुके हैं। जून और जुलाई में मानसून का असर अच्‍छा खासा देखा गया। अब अगस्‍त की शुरुआत में ही कई राज्‍यों में जोरदार बारिश की खबरें सामने आईं हैं। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अगस्‍त के दूसरे सप्‍ताह में दक्षिण, मध्‍य, उत्‍तरी और दक्षिण पश्चिमी राज्‍यों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। अगले 48 घंटों में कुछ राज्‍यों में जोरदार बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से जोरदार बारिश हो सकती है, साथ ही पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश हो सकती है।