Home छत्तीसगढ़ लूटपाट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लूटपाट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

44
0

भिलाई : काम से शाम को वापस घर लौटती महिलाओं से दुष्कर्म व दुष्कर्म का प्रयास कर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित शाम के समय में ऐसे सुनसान जगह पर जाकर महिलाओं को शिकार बनाता था, जहां पर लोगों की आवाजाही कम होती हो।आरोपित ने एक महिला से दुष्कर्म के बाद उससे लूटपाट की थी, जबकि दूसरी घटना में वो दुष्कर्म करने में सफल नहीं हो सका था और महिला का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी और लूट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।