Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़: 40 हजार PM आवास मार्च तक बनकर तैयार हो जाएंगे

छत्तीसगढ़: 40 हजार PM आवास मार्च तक बनकर तैयार हो जाएंगे

39
0

रायपुर.

नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) ने तीन माह में चालीस हजार से अधिक आवासों को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विगत मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली थी, जिसमें अधूरे कार्यों को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे।