Home छत्तीसगढ़ 100 वाहन चालकों का पुलिस ने रियल टाइम ई-चालान तैयार कर उनके...

100 वाहन चालकों का पुलिस ने रियल टाइम ई-चालान तैयार कर उनके मोबाइल पर भेजा

59
0

रायपुर। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर अब सिग्नल जंप करके भागना दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी पड़ेगा। दरअसल, ऐसा करने वाले चालकों को पांच मिनट के भीतर ई-चालान मोबाइल पर मिल जाएगा।इसी कड़ी में पुलिस ने शहर के जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, घड़ी चौक, कलेक्टोरेट चौक, शहीद भगत सिंह (एसआरपी) चौक समेत अन्य चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से सिग्नल जंप करने और लेफ्ट टर्न पर खड़े वाहनों पर खास निगाह रखना शुरू कर दिया है। पहले दिन रविवार को ऐसे 100 वाहन चालकों का पुलिस ने रियल टाइम ई-चालान तैयार कर उनके मोबाइल पर भेजा।