Home छत्तीसगढ़ महाकुंभ 2025: रायपुर से प्रयागराज का मनमाना किराया वसूला जा रहा

महाकुंभ 2025: रायपुर से प्रयागराज का मनमाना किराया वसूला जा रहा

69
0

एयरलाइंस कंपनियां मनमाना किराया वसूल रही हैं

 रायपुर। महाकुंभ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से एयरलाइंस कंपनियां मनमाना किराया वसूल रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अभी रायपुर से प्रयागराज का किराया 38 हजार तक वसूला जा रहा है। 24 फरवरी तक 26 हजार लिया जाएगा।इसके बाद कुंभ के समापन पर प्रयागराज का किराया महज 5,400 रुपये हो जाएगा। बता दें कि रायपुर से दुबई का किराया 24 हजार रुपये, सिंगापुर का किराया 32 हजार रुपये, नेपाल के काठमांडू की हवाई टिकट तो एक तिहाई खर्च में ही मिल जाएगी।