Home छत्तीसगढ़ NH पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया

NH पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया

70
0

 राजनांदगांव.

प्रसूता की मौत का जिम्‍मेदार अस्‍पताल को ठहराते हुए स्‍वजनों ने जमकर हंगामा बरपाया। स्‍वजनों का आरोप है कि कृष्‍णा अस्‍पताल के चिकित्‍सकों ने उपचार में लापरवाही की। बगैर मामले को समझे उन्‍होंने गर्भवती की ऑपरेशन से डिलीवरी कर दी जिसके बाद महिला का ब्रेन डेड हो गया।अस्‍पताल ने ऑपरेशन के आधो घंटे बाद ही उसे रेफर कर दिया। चार दिनों तक दूसरे अस्‍पताल में वेंटिलेटर पर रखे जाने के बाद शुक्रवार को तड़के उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद स्‍वजन महिला का शव लेकर कृष्‍णा अस्‍पताल पहुंचे और यहां सामने ही नेशनल हाइवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया।