Home देश सरकारी अस्पताल में मरीजों की जगह बेड पर कुत्तों का कब्जा

सरकारी अस्पताल में मरीजों की जगह बेड पर कुत्तों का कब्जा

28
0
hospital, clinic, emergency, building, infirmary, health, house, healthy, edifice, care, outside, construction, symbol, sign, frontage, medical, red, word architecture, built, windows, business care, city, modern facade front, windows, photo medicine, public real, view, glass, science, service, structure, urban, wall, exterior view design white health system background sky health policy, exterior, facade, blue, clouds

किल्लोद। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में अस्पतालों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले के किल्लोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेल वार्ड में पलंग पर आराम करते लावारिस कुत्तों का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल प्रशासन की भारी लापरवाही उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।अस्पताल के वार्ड में कुत्ते बेखौफ घूमने और पलंग पर झुंड में आराम करने का यह वीडियो कर्मचारी के स्वजन ने ही बनाया है। बताया जाता है कि अस्पताल में इलाज तो दूर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों में अविश्वास के चलते मरीज मजबूरी में ही उपचार के लिए आते हैं।