Home देश राष्ट्रपति मुर्मू ने नववर्ष 2026 पर दी शुभकामनाएं, ‘मजबूत भारत’ के निर्माण...

राष्ट्रपति मुर्मू ने नववर्ष 2026 पर दी शुभकामनाएं, ‘मजबूत भारत’ के निर्माण का आह्वान

40
0
xr:d:DAFz60nKwdQ:4,j:5770645954019641819,t:23111203

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि उन्होंने नव वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नव वर्ष के शुभ अवसर पर मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। नव वर्ष नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। यह आत्मचिंतन और नए संकल्पों का भी अवसर है। इस अवसर पर आइए हम राष्ट्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें। उन्होंने आगे कहा, वर्ष 2026 हमारे जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाए और एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा प्रदान करे